मुंगेली, 10 अक्टूबर 2025 —
मुंगेली पुलिस ने ऑपरेशन बाज अभियान के तहत अवैध जुआ खेलने वाले छह आरोपियों पर कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपियों से 7010 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन बाज” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई:
ग्राम बुदेली में अपराध क्रमांक 442/2025, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत तीन आरोपियों —
1. अजय चन्द्राकर पिता द्वारीका चन्द्राकर
2. मुकेश चन्द्राकर पिता रामकुमार चन्द्राकर
3. जगदीश चन्द्राकर पिता छेदीलाल —
से कुल ₹3760 नकद जब्त किए गए।
दूसरी कार्रवाई:
अपराध क्रमांक 443/2025 के तहत तीन अन्य आरोपियों —
1. शेर सिंह सोनवानी पिता कुजन सोनवानी
2. उमेश चन्द्राकर पिता स्व. गोवर्धन चन्द्राकर
3. राजेश चन्द्राकर पिता राधेश्याम चन्द्राकर —
से ₹3250 नकद जब्त किए गए।
दोनों स्थानों से कुल 06 आरोपी गिरफ्तार किए गए और ₹7010 नकद व 52 ताश की पत्तियां जब्त की गईं। सभी पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई।
थाना सिटी कोतवाली प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा, शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी है।