बलरामपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 26 जनवरी 2026 को प्रातः 08.00 बजे संपन्न हुआ।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा शस्त्र सलामी दी गई। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, डीएसपी मो. याकूब मेमन, डीएसपी प्रमोद किस्पोट्टा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जिले की बेहतरी के लिए कार्य करने, सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा समाज में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण व्यवहार का आदर्श प्रस्तुत करने की बात कही।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने भी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और पूर्ण लगन एवं मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया।