पीएम किसान की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी

मुंगेली, 11 मार्च 2026। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है।

योजना के तहत 22वीं किस्त की राशि 13 मार्च को किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के गुवाहाटी में आयोजित किसान सम्मेलन के माध्यम से देशभर के किसानों के खातों में यह राशि जारी करेंगे।

कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले के 86 हजार 153 से अधिक किसानों के बैंक खातों में लगभग 17 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी।

शासन द्वारा इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किसान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और किसानों को ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को योजना की जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें शासन की अन्य किसान हितैषी योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *