पीडीएस राशन कार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवायसी अनिवार्य, अंतिम तिथि 30 जून

रायपुर, 16 जून 2025।
भारत सरकार के निर्देशानुसार “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े 81.56 लाख राशनकार्ड धारकों के 2.73 करोड़ पंजीकृत सदस्यों में से 2.35 करोड़ लोगों का ई-केवायसी पूर्ण किया जा चुका है। शेष 38 लाख सदस्य अब भी ई-केवायसी से वंचित हैं।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-केवायसी की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। इसके बाद ई-केवायसी न कराने वाले हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण में बाधा आ सकती है।

5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ई-केवायसी से छूट दी गई है।
सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही, भारत सरकार का ‘मेरा ई-केवायसी’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी लाभार्थी घर बैठे आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवायसी कर सकते हैं।

खाद्य विभाग ने अपील की है कि सभी लाभार्थी समयसीमा के भीतर ई-केवायसी पूर्ण कराकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ निरंतर प्राप्त करें।


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *