पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आत्मनिर्भर भारत अभियान व जीएसटी पर कार्यशाला



मुंगेली। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत अभियान और जीएसटी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीनदयाल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने राष्ट्रवाद और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की विचारधारा पर बल दिया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर देते हुए कहा कि हमें स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए।



विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने दीन-हीन और वंचित वर्ग के लिए एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया, जिस पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकारें कार्य कर रही हैं। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा कई वस्तुओं पर जीएसटी में दी गई छूट का उल्लेख किया।



प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री रिंकू चौरसिया ने जीएसटी पर विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा और कैलाश सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला प्रवक्ता मिट्ठूलाल यादव ने किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, वरिष्ठ नेता गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, नपा अध्यक्ष सुजीत वर्मा, नपं अध्यक्ष नरेश पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, प्रवक्ता मिट्ठूलाल यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *