मुंगेली, 08 जनवरी 2026// जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 09वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु पार्श्व चयन परीक्षा 07 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

विद्यालय के प्राचार्य के अनुसार, कक्षा 09वीं के लिए 226 तथा कक्षा 11वीं के लिए 210 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
कक्षा 09वीं के अभ्यर्थी https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के अभ्यर्थी https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11 वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्म तिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।