मुंगेली, 14 जनवरी 2026// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शीला साहा के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 100 से अधिक मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। इसमें ब्लड प्रेशर, मधुमेह, खांसी, सर्दी, बुखार सहित मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच एवं आवश्यक परीक्षण किए गए।

गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों की विशेष जांच कर उन्हें समय पर चिकित्सकीय सलाह और उपचार प्रदान किया गया।
शिविर में जिला चिकित्सालय के एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ सिदार तथा चिकित्सा अधिकारी हर्षा राय द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने रोगों से बचाव, दवाइयों के सही उपयोग, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी।
क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ उठाया। इस दौरान स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।