नशे में धुत आरक्षक सस्पेंड

मुंगेली, 15 जून 2025 — मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा ड्यूटी में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आरक्षक रोशन पहाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आरक्षक रोशन पहाड़ी, जो कि थाना लोरमी में पदस्थ है, तहसील शराब भट्टी के आसपास ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में बेशुद्ध पाया गया। उसकी यह अनुशासनहीन हरकत आम जनता में पुलिस की छवि को धूमिल कर रही थी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी भोजराम पटेल ने तत्काल कार्रवाई की।

आरक्षक को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जबकि उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


English Tags:

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *