निर्वाचन पुनरीक्षण हेतु टोल फ्री नंबर जारी


मुंगेली नामावली पुनरीक्षण के लिए प्रशासन ने बनाई निगरानी व्यवस्था
मुंगेली में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 की संदर्भ तिथि पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए व्यापक प्रशासनिक तैयारी की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत सतत निगरानी और त्वरित समस्या समाधान के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

एसआईआर कार्यों के लिए टोल फ्री नंबर सक्रिय
निर्वाचन से जुड़े कार्यों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर 07755-299049 जारी किया गया है। इसके साथ ही आवश्यक समन्वय, नियंत्रण और शिकायत समाधान के लिए कंट्रोल रूम तथा संबंधित मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को जानकारी और सहायता सहजता से उपलब्ध हो सके।

शिफ्टवाइज ड्यूटी कर रहे अधिकारी-कर्मचारी
जारी आदेश के अनुसार जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर संजय सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर मोहन उपाध्याय, जे.एस. ध्रुव तथा तकनीकी दलों की शिफ्टवाइज ड्यूटी तय की गई है। टीम सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चार चरणों में विभाजित समय-सारणी के अनुसार काम करेगी, ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारू और प्रभावी रूप से पूर्ण हो सके।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *