नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगेली/पथरिया, 08 मार्च 2026। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर दैहिक शोषण करने के मामले में पथरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 57/2026 दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी से पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी द्वारा 08 अक्टूबर 2025 को बिलासपुर से पीड़िता को बहाने से अपने गांव डिघोरा ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना पथरिया में आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64, 64(2)(ड), 351(3) बीएनएस तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बिट्टू कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे 07 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी बिट्टू कुर्रे पिता राजेश कुमार कुर्रे निवासी ग्राम डिघोरा थाना पथरिया जिला मुंगेली का रहने वाला है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरिजा शंकर यादव, उपनिरीक्षक नरेश साहू सहित थाना स्टाफ की भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *