नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार



बलरामपुर-रामानुजगंज, 31 जुलाई 2025 – चौकी बलंगी थाना रघुनाथनगर अंतर्गत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के रेणुकूट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया द्वारा चौकी बलंगी में शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 08 जुलाई 2025 की रात करीब 12 बजे, जब वह अपनी ननद के साथ घर में सो रही थी, उसी समय राकेश प्रजापति और दिनेश सिंह (निवासी – नवडीहा, थाना दुद्धी, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) उसके घर में घुस आए। शिकायत के अनुसार, दिनेश सिंह ने प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ की जबकि राकेश प्रजापति ने उसकी ननद को जबरन घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी बलंगी में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 70(ख), 74, 131(6) भा.दं.सं. एवं 4, 6 POCSO एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर त्वरित जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष कुजूर के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत तथा टीम के अन्य सदस्यों – प्र.आर. उमेश यादव, प्र.आर. शैलेश सिंह, सै. रामाशंकर साहू द्वारा रेणुकूट (उत्तर प्रदेश) में छापेमारी की गई। आरोपियों को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है,

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *