मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक कुएं में गिरा, मौके पर ही मौत

बलरामपुर। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैढी में मिर्गी से पीड़ित युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे की है। मृतक की पहचान अमर खलखो पिता पिंटूस खलखो निवासी बैढी के रूप में हुई है।



थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि अमर रात को कुएं के पास बैठा हुआ था, तभी उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। गहरे कुएं में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *