मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का भव्य समापन

रायपुर, 16 जनवरी 2026// मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का समापन समारोह ऐतिहासिक गरिमा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा मोरध्वज का जीवन त्याग, धर्म और सत्यनिष्ठा का प्रतीक है, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने आरंग को त्रेता युग में प्रभु राम और द्वापर युग में भगवान कृष्ण से जुड़ी स्मृतियों से अनुप्राणित भूमि बताया।

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर बाबा में विधिवत जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने समोदा उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने और वहां पूर्णकालिक तहसीलदार की पदस्थापना की घोषणा की। साथ ही मोरध्वज महोत्सव के लिए शासकीय अनुदान को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में प्रस्तावित खेल परिसर सहित अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।

समारोह में मुख्यमंत्री ने सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू को भगवान कृष्ण, भगवान राम और भगवान बागेश्वरनाथ की आकृतियां रेत से उकेरने के लिए सम्मानित किया।

समापन अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, गुरु बालकदास साहेब, सांसद विजय बघेल, बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्रकुमार साहू, मोतीलाल साहू, रोहित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, साधु-संत और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *