मुख्यमंत्री से जापान दूतावास के मंत्री की मुलाकात

रायपुर, 09 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आबे नोरिआकि का शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी जापान यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।

इस अवसर पर विधायक किरण देव और विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित थे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *