मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुँची, मृत महिला के नाम राशन निकासी शिकायत

मृत महिला के नाम पर वर्षों से राशन निकासी का मामला

मुंगेली जिले में राशन कार्ड में हेराफेरी कर सरकारी अनाज के अवैध आहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मृत महिला के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 5–6 वर्षों से राशन निकाला जा रहा था।

शिकायत के अनुसार, राशन कार्ड क्रमांक 226476454326 की मूल हितग्राही बुधवरिया की मृत्यु 17 नवंबर 2019 को हो चुकी थी। इसके बावजूद कार्ड को सक्रिय रखा गया।

आरोप है कि मृत्यु के लगभग पांच महीने बाद उनके नाती शिवकुमार साहू ने कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने नाबालिग पुत्र देवदत्त का नाम राशन कार्ड में दर्ज करा लिया। इसी आधार पर वर्षों तक सरकारी राशन का आहरण किया गया।

मामले को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार खेमेश्वर पुरी गोस्वामी ने पहले भी अप्रैल तथा सितंबर और दिसंबर 2025 में जिला प्रशासन को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।



अब यह मामला मुख्यमंत्री जनदर्शन तक पहुंचा है। शिकायतकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316, 318 और 336 के तहत दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की मांग की है।

मुख्यमंत्री जनदर्शन में शिकायत प्राप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन और खाद्य विभाग को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई और अवैध रूप से निकाले गए राशन की राशि की वसूली की बात कही गई है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *