मूकबधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बलरामपुर। चौकी गणेशमोड़ थाना क्षेत्र में मूकबधिर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले में पीड़िता की मां ने 3 जुलाई 2025 को थाना बलरामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 23 वर्षीय मूकबधिर बेटी के साथ संदीप सोनवानी ने जबरन दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया। शिकायत पर चौकी गणेशमोड़ में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। महिला पुलिस अधिकारी ने मूकबधिर विशेषज्ञ की उपस्थिति में पीड़िता का कथन लिया, जिसमें पीड़िता ने संकेतों के माध्यम से आरोपी की पहचान की।
घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने 11 अगस्त 2025 को ग्राम पंचवाल से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ओपी पटेल, प्रआर 203 शीपक रंजन शर्मा और आरक्षक 664 माखन लाल राठौर का विशेष योगदान रहा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *