महिला उद्यमियों को बाजार से जोड़ने की पहल

मुंगेली, 25 मार्च 2026। महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पथरिया जनपद पंचायत सभाकक्ष में मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों और महिला संचालित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बाजार विकास से जोड़ना और व्यवसाय विस्तार के लिए मार्गदर्शन देना रहा।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि महिला उद्यमिता आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक परिवर्तन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस जैसी योजनाएं बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायक हैं।

कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मेलों में भागीदारी, उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग, गुणवत्ता प्रमाणन, मार्केट लिंकज, ई-कॉमर्स के माध्यम से बिक्री विस्तार और शासकीय अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लगभग 40 महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर नीलकमल सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, विपणन विशेषज्ञ और संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *