बलरामपुर। बलरामपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने एक महिला के साथ कई बार जबरन दुष्कर्म और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को पीड़िता अपने पति के साथ थाना कोतवाली बलरामपुर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सोनहरा निवासी सुखलाल ने 9 मार्च 2025 से 5 जुलाई 2025 के बीच कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने बताया कि 9 जुलाई 2025 को आरोपी ने फिर से दुष्कर्म की कोशिश की, जिसमें विरोध करने पर उसने मारपीट कर दांत से काटा और फरार हो गया। सामाजिक बदनामी और धमकी के कारण पीड़िता चुप रही, लेकिन बार-बार हो रहे शोषण से परेशान होकर उसने हिम्मत जुटाकर मामला दर्ज

कराया।
शिकायत के आधार पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 98/25 धारा 64(2)(एम), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखलाल पिता मोहन साय (25 वर्ष), निवासी ग्राम सोनहरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।