मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का प्रथम नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वर्षा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित और जनहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिन्हें सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर पहुँचाना महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार को व्यवस्थित ढंग से संभालती हैं और उनकी पहुँच हर घर तक होती है। मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों में वृद्धि के लिए कई योजनाएँ लागू की हैं, जिनसे उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान हुआ है। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, शैलेश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, विक्रम सिंह, निशा चौबे, संगीता शर्मा, संध्या सिंह, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, उपाध्यक्ष पुष्पलता मोहले, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, भाजपा प्रवक्ता भागीरथी यादव, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, राणा प्रताप सिंह, मानस सिंह, नंदकुमार सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, अनूप जैन, विजय यादव, विजय बंजारा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
