मुंगेली। डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़, मुंगेली की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को “एक शाम – स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम” कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि से होगी, इसके बाद 2:10 बजे सायकल-बाइक रैली देवरी महंत के लिए रवाना होगी। दोपहर 3 बजे देवरी महंत पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा।
रैली पुनः लौटकर शाम 4:30 बजे आगर क्लब के पास शिला लेख पट्टिका पर मोमबत्ती जलाकर, राष्ट्रगान और दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजकों ने तिरंगे के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
