मुंगेली, 24 अगस्त 2025।
फिट इंडिया मिशन के तहत मुंगेली पुलिस ने रविवार को ‘Sunday of on Cycle’ अभियान का आयोजन किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों को शारीरिक रूप से फिट रहने और साइकिल चलाने की आदत को बढ़ावा देना था।

अभियान के तहत रेस्ट हाउस मुंगेली से दाउपारा चौक होते हुए कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने साइकिल चलाते हुए नारा लगाया – “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज”, और आम जनता को फिटनेस एवं शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि साइकिल चलाना फिटनेस को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। यह सहनशक्ति बढ़ाने, तनाव कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली सालिक राम धृतलहरे, रक्षित निरीक्षक नरगिस खिस्ट तिग्गा बघेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरीक्षक अमित गुप्ता, उपनिरीक्षक गिरजाशंकर यादव समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।मुंगेली पुलिस, फिट इंडिया मिशन, Sunday of on Cycle, फिटनेस अभियान, साइकिलिंग रैली, मुंगेली समाचार, Chhattisgarh News, Fitness Awareness