मुंगेली पुलिस ने सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा पर ईनाम घोषित किया

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर मुंगेली पुलिस ने थाना फास्टरपुर-सेतगंगा के फरार कुख्यात सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज उर्फ भर्रा पर ईनाम की घोषणा की है। आरोपी लंबे समय से छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 66/25 एवं 91/25 में फरार चल रहा है।

आरोपी का विवरण:

नाम: योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज उर्फ भर्रा

पिता: गोविंद प्रसाद शर्मा

उम्र: लगभग 47 वर्ष

निवासी: ग्राम खैरा, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली (छ.ग.)




हुलिया:

कद: 5 फीट 6 इंच

रंग: गेहूंआ

पहचान: बांयी आंख की भौंह पर मस्सा

भाषा: हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी


पुरस्कार:
आरोपी को गिरफ्तार करवाने या उसकी विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹1,000/- नगद इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सट्टा-जुआ जैसी असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें और क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने में सहभागी बनें।

संपर्क सूत्र:

थाना फास्टरपुर-सेतगंगा: 📞 8839781174

कंट्रोल रूम: 📞 9479193044, 07755-264103

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *