*मुंगेली में प्रेस क्लब इलेक्ट्रोनिक संघ का गठन, जनहित और विकास को मिलेगा मजबूत मंच*

मुंगेली, छत्तीसगढ़। जिले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने आज  प्रेस क्लब (इलेक्ट्रॉनिक )संघ  जिला मुंगेली का गठन किया। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाना, जिले की समस्याओं को मजबूती से सरकार और प्रशासन के समक्ष रखना तथा मुंगेली जिला के विकास कार्यों में रचनात्मक भूमिका निभाना है। पत्रकारों ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की आवाज को एक मंच पर संगठित करना समय की मांग है, ताकि सूचना का आदान–प्रदान और जनसमस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी हो सके।

*भूपेंद्र सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया*

अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विनोद रायसागर(मुंगेली), उत्तम बंजारा (पथरिया) और राकेश ठाकुर (लोरमी )को सौंपी गई। सचिव के रूप में अनिल पात्रे, कोषाध्यक्ष के रूप में वाजिद खान तथा सहसचिव के रूप में निखिलेश लाल का चयन हुआ। संगठन सचिव का दायित्व नील कमल ठाकुर को दिया गया जबकि जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी रोहित कश्यप को सौंपी गई। संरक्षक मंडल में इंद्राज सिंह, रवि शुक्ला और योगेश साहू को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में मनीष नामदेव, अतुल श्रीवास्तव, गुड्डू यादव, लल्लू तिवारी, नईम खान, अलीम खान, दिलीप साहू, रजनीश सिंह और पंकज बैनेट को स्थान मिला है। पत्रकारों ने बताया कि संघ आने वाले समय में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर और अधिक प्रमुखता से पहल करेगा, मीडिया–सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित करेगा और प्रशासन व समाज के बीच संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय रहेगा। जिले में इस  प्रेस क्लब इलेक्ट्रॉनिक संघ  के गठन को मीडिया जगत में एक और सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो मुंगेली की आवाज को और अधिक संगठित रूप से सामने लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *