मुंगेली में पारदर्शिता के साथ धान खरीदी जारी

मुंगेली, 23 नवंबर 2025// खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में तेजी से जारी है। अब तक मुंगेली जिले में 86 हजार 238 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केंद्रों में पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिले में कुल 105 उपार्जन केंद्र और 1,07,214 पंजीकृत किसान हैं।



धान खरीदी में पारदर्शिता और कड़ी निगरानी

कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में 66 समितियों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य पूर्ण पारदर्शिता और निगरानी के साथ संपन्न किया जा रहा है। केंद्रों में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभारियों एवं जिला नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।



बेहतर मॉनिटरिंग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही रूट मैपिंग एवं परिवहन के लिए चिन्हांकित वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

किसान अपनी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 7755299003 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों में सुगम और सुरक्षित खरीदी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *