मुंगेली, 19 अगस्त 2025// मुंगेली पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से “पुलिस बीट प्रणाली कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने अधिकारियों और बीट प्रभारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीट प्रणाली पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय का माध्यम है, जिससे न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान भी त्वरित रूप से हो सकेगा।
कार्यशाला में बीट अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां, गश्त की रूपरेखा, जनता से संवाद और तकनीकी संसाधनों के उपयोग संबंधी जानकारी दी गई।


