मुंगेली। कृषि विभाग रायपुर के संचालक राहुल देव के निर्देश पर कृषि संचालनालय रायपुर के उप संचालक चिरंजीवी सरकार ने विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत सेवा सहकारी समिति पंडरभट्ठा और संग्रहण केन्द्र मुंगेली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति पंडरभट्ठा में स्टॉक मिलान में अनियमितता पाई गई। इस पर संबंधित समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और दो दिनों के भीतर अनियमितता दूर करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय उप संचालक कृषि मुंगेली एम.आर. तिग्गा, जिला विपणन अधिकारी मनोज यादव, सीसीबी नोडल अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर, संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर अशोक सिंह बनाफर, सहायक संचालक कृषि मुंगेली ललिता मरावी, अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली सुभाष सोनी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के.एल. मनहर, के.पी. घिड़ोरे, जिला उर्वरक निरीक्षक एम.एल. कुर्रे, राजेश साहू और ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी डी.के. भास्कर भी उपस्थित रहे।
टैग:
