मुंगेली। जिले में गायों की सेवा और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए “गौ सेवा संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में गांव-गांव गौ चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के तहत घुमंतू पशुओं की व्यवस्था, गाय गोद लेने, गौ मित्र बनाने और गौ सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 100 से अधिक गौ चौपालों से 4 हजार गौ सेवा मित्र तैयार हुए हैं, 3 हजार गायों की ईयर टैगिंग और 800 गायों को रेडियम बेल्ट लगाई गई है। 130 से अधिक लोगों ने गाय गोद ली है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें ताकि सड़कों पर दुर्घटनाएं रोकी जा सकें और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

