मुंगेली में डिजिटल कार्यप्रणाली पर प्रशिक्षण आयोजित

मुंगेली, 07 फरवरी 2026। शासन की डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से i-GOT, e-AEBAS एवं e-Office के क्रियान्वयन संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत मुंगेली के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करना तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यालयीन कार्य संस्कृति को प्रभावी बनाना था।

प्रशिक्षण में बताया गया कि i-GOT कर्मयोगी भारत सरकार का ऑनलाइन प्रशिक्षण पोर्टल है, जिसके माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों के कौशल विकास और क्षमता निर्माण को बढ़ावा दिया जाता है। संचनालय एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को i-GOT के माध्यम से कम से कम तीन कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है।

e-AEBAS प्रणाली के तहत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई, जिससे उच्च कार्यालय एवं विभाग प्रमुख द्वारा नियमित मॉनिटरिंग संभव होगी। वहीं e-Office प्रणाली के अंतर्गत फाइल प्रबंधन, पत्राचार और अन्य कार्यालयीन कार्यों को डिजिटल माध्यम से निष्पादित करने की जानकारी दी गई।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि शासन की डिजिटल पहल से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को इन प्रणालियों का नियमित उपयोग करना चाहिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि ये प्रणालियां प्रशासनिक कार्यों को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में सहायक हैं।

प्रशिक्षण में जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी तथा जनपद पंचायतों से नामांकित प्रभारी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *