मुंगेली, 6 दिसंबर 2025/ कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर सूचना पर ग्राम फंदवानी, थाना मुंगेली स्थित रितेश कुमार (उम्र 21 वर्ष) को 32 पाव देसी मदिरा प्लेन के साथ पकड़ा गया। आरोपी शराब को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG28L8886 से परिवहन कर रहा था। मौके पर कार्रवाई करते हुए उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) और 59क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी जयसिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक हरिचरण खूंटे, आरक्षक राजेश पटेल और जयेंद्र नंदागौरी का विशेष योगदान रहा।
