मुंगेली में 3.37 करोड़ के एनीकट का भूमिपूजन

मुंगेली, छत्तीसगढ़। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुंगेली विकासखंड के ग्राम बुधवारा में आगर नदी पर प्रस्तावित एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

यह एनीकट लगभग 3 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 60 मीटर होगी। परियोजना के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बताया गया कि एनीकट निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भू-जल स्तर में सुधार होगा और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे ग्राम बुधवारा और दुल्लापुर के बीच आवागमन सुगम होगा तथा दूरी कम होगी।

परियोजना से ग्रीष्मकाल में भू-जल रिचार्ज बढ़ने और सेमरकोना से अमरटापू तक जल उपलब्धता सुनिश्चित होने की जानकारी दी गई। इससे किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलने की बात कही गई।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता हेमेन्द्र सिंह ने बताया कि परियोजना से लगभग 41 हेक्टेयर रबी और 41 हेक्टेयर खरीफ फसलों के सिंचित क्षेत्र में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने परियोजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *