मुंगेली में 15 अगस्त को स्टेडियम में गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस


मुंगेली, 13 अगस्त 2025// जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा। आज कलेक्टर कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने संयुक्त रूप से स्टेडियम में मुख्य समारोह के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की सफलता हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अंतिम अभ्यास के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण कर सलामी दी। मौके पर जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

जिला स्तरीय समारोह में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि होंगे और प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश पढ़ा जाएगा। विधायक मोहले देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित करेंगे। स्कूली बच्चे देशभक्ति व सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *