रामानुजगंज थाना क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 जनवरी 2026 को एक और चलानी कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक JH 03 P 2022 के चालक मोहम्मद अंसार, पिता असलम अंसारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 8 रामानुजगंज को मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते हुए पाया गया।
मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(ए)(4) के तहत कार्रवाई करते हुए 5000 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया तथा मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त किया गया।
थाना प्रभारी रामानुजगंज द्वारा बुलेट एवं अन्य मोटरसाइकिल चालकों को मॉडिफाइड साइलेंसर हटाने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी इसी प्रकार की चलानी कार्रवाई जारी रहेगी।