लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर, 15 जनवरी 2026। थाना कुसमी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र में मोबाइल और नकदी लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 06/2026 अंतर्गत धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुलेमान, निवासी बाजारपारा कुसमी और इस्तखार उर्फ बाबू, निवासी ग्राम नवडीहा, थाना कुसमी शामिल हैं।

मामले में प्रार्थी देवलाल राम, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम केदली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार 30 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे दो युवक मजदूरी का लालच देकर उसे मोटरसाइकिल से सामरी रोड की ओर ले गए।

जंगल के पास मोटरसाइकिल रोककर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और लकड़ी का डंडा दिखाकर प्रार्थी से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद प्रार्थी को स्थानीय व्यक्ति से आरोपियों की पहचान की जानकारी मिली। रिपोर्ट के आधार पर थाना कुसमी में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई।

विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। इसके पश्चात 15 जनवरी 2026 को दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *