लोरमी में गुरु घासीदास जयंती पर लक्ष्मीकांत जड़ेजा सम्मानित


लोरमी में 13 जनवरी 2026 को संत शिरोमणि गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई, जिसके बाद चौका पूजन और सतनाम शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी, जिसमें सतनामी समाज लोरमी और पंथी पार्टी भटगांव अखाड़ा दल मुंगेली की सहभागिता रही। इस दौरान लक्ष्मीकांत जड़ेजा भटगांव पंथी पार्टी द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत उद्बोधन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानव-मानव एक समान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लक्ष्मीकांत जड़ेजा को सम्मानित किया गया।

लक्ष्मीकांत जड़ेजा लोक सांस्कृतिक खेल एवं मानव कल्याण समिति पंथी पार्टी भटगांव के अध्यक्ष हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।

लक्ष्मीकांत जड़ेजा बीते 10 वर्षों से मुंगेली जिले में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करते आ रहे हैं। वे पांच बार राज्य स्तरीय पंथी पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। 25 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में उन्होंने पंथी नृत्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

इसके अलावा, वे विभिन्न राज्यों में पंथी नृत्य की प्रस्तुतियां दे चुके हैं और लगभग 300 से अधिक स्थानीय सामाजिक कार्यक्रमों में पुरस्कार और सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

गुरु घासीदास जयंती,लोरमी,लक्ष्मीकांत जड़ेजा,पंथी नृत्य,मुंगेली जिला,भूपेश बघेल,सतनामी समाज

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *