मुंगेली, 19 फरवरी 2026। कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली की प्रेस नोट के अनुसार थाना लोरमी क्षेत्र में महिला संबंधी अपराध के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को पीड़िता ने थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाले रंजीत अग्रवाल और वेदप्रकाश अग्रवाल ने पुरानी रंजिश के चलते घर में प्रवेश कर छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी दी। मामले में थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 52/26 बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने जांच कर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को 18 फरवरी 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में अखिलेश कुमार वैष्णव सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।