लालपुर थाना क्षेत्र के देवरहट में ‘पहल’ कार्यक्रम का आयोजन

मुंगेली, 03 अगस्त 2025/
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संचालित “पहल” अभियान के अंतर्गत आज थाना लालपुर अंतर्गत ग्राम देवरहट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात नियम और नशा उन्मूलन जैसे तीन महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी और जागरूकता देना था।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सूचना दें।
इसके साथ ही, अनजान कॉल या लिंक पर निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

यातायात जागरूकता के अंतर्गत

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन,

हेलमेट पहनना,

वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करना,

गुड सेमेरिटन कानून की जानकारी दी गई।


नशामुक्ति विषय पर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम, कानूनी दंड और सामाजिक असर से अवगत कराया गया।
साथ ही ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि गांव में किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत बीट आरक्षक, थाना प्रभारी या थाने में दें।

इस जागरूकता कार्यक्रम में

थाना प्रभारी लालपुर उप निरीक्षक अमित गुप्ता,

बीट प्र.आर. राजकुमार जांगड़े,

थाना स्टाफ,

गांव के सरपंच, कोटवार एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


कार्यक्रम की निगरानी पुलिस अधीक्षक प्रतिनिधि श्री घृतलहरे द्वारा की गई।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *