मुंगेली। थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 11 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान कुल 514 पाव देशी प्लेन शराब, 92.52 बल्क लीटर, तीन मोटरसाइकिल और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब की कीमत 41,040 रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल की कीमत 1,90,000 रुपये है। इस प्रकार कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 2,31,040 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में 15 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर चकरभाठा रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
पहले मामले में आरोपी शत्रुहन सिंह राजपूत, निवासी जंगलपुर, जिला बेमेतरा से 25 पाव देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई।

दूसरे मामले में आरोपी दिलहरण यादव, निवासी सुकली (गोविंद), जिला कबीरधाम के कब्जे से 200 पाव देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
तीसरे मामले में आरोपी राजू माथुर और भीम गावस्कर, दोनों निवासी थाना कुंडा, जिला कबीरधाम के कब्जे से 288 पाव देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।