किसानों का उत्थान भाजपा शासन में ही संभव भाजपा किसान मोर्चा  प्रदेश अध्यक्ष

मुंगेली, अक्टूबर 2025।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर अपने प्रथम प्रवास पर मुंगेली पहुँचे, जहाँ उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, आतिशबाजी और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।



कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों का वास्तविक उत्थान केवल भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के कल्याण के लिए लगातार योजनाएँ चला रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60-70 वर्षों के शासन में किसानों का केवल शोषण किया और उनकी समस्याओं को कभी गंभीरता से नहीं लिया।

श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों की समस्याओं को समझते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की, जिससे गाँवों को शहरों से जोड़ा गया और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में सुविधा मिली। भाजपा सरकारों ने किसानों को समर्थन मूल्य, बोनस और शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण जैसी ऐतिहासिक सुविधाएँ दीं, जो कांग्रेस शासन में असंभव थीं।



उन्होंने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के कई पदाधिकारियों ने आज महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किए हैं। उदाहरण स्वरूप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू आज केंद्रीय राज्यमंत्री हैं, वहीं श्याम बिहारी जायसवाल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हैं। इसी तरह मुंगेली के श्रीकांत पांडे सहित 11 जिलों में किसान मोर्चा के पदाधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शासन में किसानों को अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए संघर्ष करना पड़ता था, जबकि भाजपा शासन में किसान योजनाओं के माध्यम से सशक्त बन रहे हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं और उनका सम्मान भाजपा की प्राथमिकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर ने अपने ओजस्वी भाषण से किसानों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामधुन साहू ने किया, संचालन महामंत्री श्रीकांत पांडे एवं वीरेन्द्र गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला प्रभारी रिजवान हक ने किया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर का किसान मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा खुमरी पहनाकर, लाठी, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर किसानों के हित में उनके योगदानों को भी याद किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ स्वागत

अटल परिसर पहुँचने पर आलोक सिंह ठाकुर का स्वागत ढोल-ताशे और भव्य आतिशबाजी के बीच किया गया। इसके बाद वे फास्टरपुर पहुँचे, जहाँ सेतगंगा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखचंद साहू एवं जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सोम वैष्णव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, बृजलाल राठौर, राकेश तिवारी, सुरेश दुबे, मानस प्रताप सिंह, कोटूमल दादवानी, देवचरन भास्कर, उदय जायसवाल, पवन पांडे, रिजवान हक, शंकर सिंह, महेंद्र खत्री, शिवकुमार बंजारा, सुजीत वर्मा, नरेश पटेल, विजय यादव, जयप्रकाश मिश्रा, नन्दकुमार सिंह, राजीव श्रीवास, नितेश भारद्वाज, मन्नू श्रीवास्तव, महावीर सिंह, लवन दाहिरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *