समाचार:
बलरामपुर रामानुजगंज, 06 अक्टूबर 2025 — थाना कुसमी पुलिस ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी मो. तालीम अंसारी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
मामले के अनुसार, प्रार्थी राकेश कुमार भगत निवासी कुसमी ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 04 से 05 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात में ग्राम भूलसीकला स्थित उसकी मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।

रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 84/2025 धारा 303(2), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 05 से 06 अक्टूबर की रात पेट्रोलिंग के दौरान संदेही मो. तालीम अंसारी उर्फ राजा पिता सत्तार अंसारी उम्र 26 वर्ष, निवासी कुसमी थानपारा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और चोरी किए गए दोनों मोबाइल पुलिस को सौंपे।
पुलिस ने दोनों मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया है।
कुसमी पुलिस, बलरामपुर रामानुजगंज, मोबाइल चोरी, अपराध समाचार, पुलिस गिरफ्तारी, बीएनएस, छत्तीसगढ़ न्यूज