रायपुर, 09 अक्टूबर 2025 — छत्तीसगढ़ के कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर के सहयोग केंद्र में प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का त्वरित निराकरण किया। मंत्री ने कहा कि जनता की हर आवाज़ हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हर समस्या का समाधान ही भाजपा का मूल लक्ष्य है।


उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना, समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और जनसेवा को जीवन का ध्येय बनाना उनका सतत प्रयास और संकल्प है।

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने सहित अन्य पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी से जनसेवा के प्रति समर्पित रहने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने की अपील की।
