कौशल तिहार 2025 — युवाओं को तकनीकी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर

अम्बिकापुर, 20 जुलाई 2025 —
छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण (CSSDA) रायपुर के निर्देश पर कौशल तिहार 2025 का आयोजन 21 से 31 जुलाई तक पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदर्शन का मंच प्रदान कर आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और निपुणता को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से इंडिया स्किल्स 2025 और वर्ल्ड स्किल्स 2026 के लिए संभावित प्रतिभाओं की पहचान भी की जाएगी।

इस कड़ी में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (हेल्थ केयर सेक्टर) और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (कंस्ट्रक्शन सेक्टर) में विगत तीन वर्षों में प्रशिक्षित एवं वर्तमान में प्रशिक्षणरत युवाओं के लिए जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

👉 तारीख: 23 जुलाई 2025 (बुधवार)
👉 समय: प्रातः 10:00 बजे से
👉 स्थान: जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज भवन, नमना रोड, अम्बिकापुर

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 22 जुलाई 2025 तक CSSDA पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

यह आयोजन न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाने का भी मार्ग प्रशस्त करेगा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *