बलरामपुर,(संतोष कश्यप ब्यूरो)17 जुलाई 2025। राज्य शासन द्वारा किसानों की आय और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है। योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मानव श्रम, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकों में निवेश हेतु आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
उप संचालक कृषि रामचंद्र भगत ने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया है। सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी।
खरीफ 2025 के लिए सहायता दरें इस प्रकार हैं:
धान (कामन): ₹731 प्रति क्विंटल, अधिकतम ₹15,351 प्रति एकड़
धान (ग्रेड-ए): ₹711 प्रति क्विंटल, अधिकतम ₹14,931 प्रति एकड़
अन्य खरीफ फसलें (पंजीकृत कृषकों हेतु): ₹11,000 प्रति एकड़
दलहन, तिलहन, मक्का, लघु धान्य (कोदो, कुटकी, रागी) व कपास: ₹10,000 प्रति एकड़
इन दरों पर सहायता राशि उन्हीं कृषकों को दी जाएगी जिन्होंने गिरदावरी में फसल रकबे की पुष्टि कराई हो और एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत हों। योजना का उद्देश्य खेती की लागत में कमी लाकर कृषकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
: