कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा व पौधा वितरण

बलरामपुर, 20 अगस्त 2025।
कृषि विज्ञान केन्द्र बलरामपुर में आत्मा योजना अंतर्गत खरीफ 2025-26 के लिए कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्नतशील कृषकों और कृषक मित्रों ने कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों से खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गौरव कांत निगम ने धान, मक्का, रागी एवं तिलहन फसलों की उन्नत किस्मों, बीजोपचार, मृदा परीक्षण एवं पोषक तत्व प्रबंधन पर जानकारी दी। वैज्ञानिक श्रीमती आरती कुजूर ने खरीफ सब्जी उत्पादन, खरपतवार नियंत्रण और मल्चिंग तकनीक पर जानकारी दी। वैज्ञानिक अनिल कुमार सोनपाकर ने बीजामृत, जीवामृत, नीमास्त्र, प्रमास्त्र व अग्निसास्त्र के उपयोग से प्राकृतिक खेती और रोग प्रबंधन पर किसानों को जागरूक किया।

प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. अनूप कुमार पाल ने कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कराया और मृदा स्वास्थ्य पर जानकारी दी। कार्यक्रम सहायक देवेंद्र कुमार ने मछली पालन की वैज्ञानिक विधि पर मार्गदर्शन दिया।
अंत में किसानों को प्राकृतिक खेती विषयक फोल्डर एवं फलदार पौधे वितरित किए गए।


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *