कृषि विज्ञान केंद्र में सुगंधित धान व प्राकृतिक खेती पर जोर

बलरामपुर। कृषि विज्ञान केंद्र बलरामपुर में सरगुजा संभाग के चारों कृषि विज्ञान केंद्रों की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खरीफ, रबी और ग्रीष्म मौसम की फसल उत्पादन तकनीकों और समस्याओं के समाधान पर चर्चा कर 2025-26 की कार्ययोजना तैयार की गई।
निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा ने प्राकृतिक खेती द्वारा जीराफुल सुगंधित धान की खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। कृषि महाविद्यालय कोरिया के डॉ. डी.के. गुप्ता ने उच्च उत्पादक टमाटर किस्म की जानकारी दी, जबकि डॉ. जी.पी. पैकरा ने फूलों, ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो और स्ट्रॉबेरी की खेती व मधुमक्खी पालन के सुझाव दिए।
बैठक के बाद विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलदार पौधा रोपण भी किया गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *