कोसा पालन हितग्राहियों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

कोसा पालन हितग्राहियों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

मुंगेली, 14 जनवरी 2026// कोसा पालन में वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि तथा हितग्राहियों को व्यावहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से विकासखंड पथरिया के ग्राम किरना में पाँच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण में कोसा पालन से जुड़े 18 हितग्राही सहभागिता कर रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से हितग्राहियों के कौशल उन्नयन एवं आय में वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।

सहायक संचालक रेशम घनश्याम सिंह ध्रुव ने बताया कि प्रशिक्षण का समापन 16 जनवरी को होगा। पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उन्नत तकनीक से कोसा पालन, कोसा उत्पादन में वृद्धि, बीजागार प्रबंधन, रेशम कीट रोग प्रबंधन, चाकी कुप्पी पालन तथा प्रक्षेत्र के समुचित रखरखाव जैसे विषयों पर केंद्रीय रेशम बोर्ड के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी उमाशंकर यादव, वरिष्ठ तकनीकी सहायक अंजना दुबे सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *