मुंगेली, 16 फरवरी 2026। कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट मुंगेली स्थित एनआईसी कक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति का आकलन किया। विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए प्रचार-प्रसार बढ़ाने तथा लक्ष्यानुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीएसपीडीसीएल अंतर्गत योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई और बेहतर प्रदर्शन वाले जिलों का तुलनात्मक मूल्यांकन कर कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत योजनाओं, महतारी वंदन योजना तथा टेक होम राशन (टीएचआर) की प्रगति की जानकारी ली गई। महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित योजनाओं के लाभ समयबद्ध रूप से हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय निकायों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
बैठक में निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जी.एल. यादव, अजय शतरंज, रेखा चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।