कलेक्टर ने किया मुंगेली नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण


मुंगेली, 15 अक्टूबर 2025।
स्वच्छ मुंगेली, स्वस्थ मुंगेली के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने फल विक्रेताओं, होटल एवं रेस्तरां संचालकों को अपने प्रतिष्ठान के पास डस्टबिन रखने और कचरा नगर पालिका के वाहनों में ही डालने की सख्त हिदायत दी।



कलेक्टर ने बस स्टैंड परिसर में गंदगी पाए जाने पर नाराज़गी जताई और जीवन बस सर्विस के बस के आस-पास सफाई नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।



उन्होंने कहा कि —
“यात्री सुविधाओं और स्वच्छता के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वच्छ शहर बनाना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।”


कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग संग्रह करने की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए मुनादी कराई जाए।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *