कलिंगा विश्वविद्यालय ने शिक्षक जितेंद्र गेंदले का किया सम्मान

समाचार:
पथरिया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक जितेंद्र गेंदले को कलिंगा विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में सम्मानित किया गया। समारोह में गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं महासचिव आर्यवीर आर्य और विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. संदीप गांधी ने साल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।


कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. संदीप गांधी ने विश्वविद्यालय की 2013 से अब तक की विकास यात्रा और शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर आर्यवीर आर्य ने शिक्षकों से छत्तीसगढ़ की शैक्षिक प्रगति में योगदान जारी रखने का आह्वान किया। आभार व्यक्त करते हुए जितेंद्र गेंदले ने कलिंगा विश्वविद्यालय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *