कांग्रेसियों ने किया बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 130A जाम, प्रदेश सरकार के खिलाफ काली पट्टी लगाकर जताया विरोध

मुंगेली।
प्रदेश सरकार की कथित तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बिलासपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130A को गिधा बायपास के पास जाम कर दिया गया। यह आंदोलन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर पूरे राज्य में आयोजित किया गया, जिसमें जिले में भी व्यापक असर देखा गया।



कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले झंडे, काली पट्टियां पहनकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि प्रदर्शन के दौरान एम्बुलेंस और स्कूल बसों को जाम से मुक्त रखा गया। आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक विरोध के रूप में दर्ज किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि “22 जुलाई को ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को डराने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि वे अदानी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है।”

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेताओं द्वारा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाती है, तो उन्हें चुप कराने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करेगा।

इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उर्मिला यादव समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल लोग:
घनश्याम वर्मा, आलोक सिंह, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय, जागेश्वरी वर्मा, श्याम जायसवाल, चुरावन मंगेशकर, लक्की गर्ग, याकूब अली, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, नूरजहां, हेमिन मंगेशकर, अरविंद वैष्णव, मकबूल खान, अभिलाष सिंह, वशिउल्ला, उमेश सोनी, लखन कश्यप, देवा ध्रुव, ग्वालदास अनंत, पुष्पा शिव धृतलहरे, दीपक साहू, विष्णु बघेल, कृष्ण कुमार निषाद, आकाश वैष्णव, मनोज अहिरवार, धनंजय दूबे, कमलेश्वर जोशी, शेखर बघेल, विष्णु खांडे, आयुष सिंह श्रीनेत, कलेश्वर गर्ग, आरिफ खोखर, मनीष साहू, शोभा साहू, सुरेन्द्र पात्रे, सरोज यादव, संतोष वर्मा, विष्णु बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *