जनसुनवाई, DMF बैठक और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा फोकस

समाचार:
मुंगेली/बिलासपुर, 30 मार्च 2026।
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 30 मार्च (सोमवार) को बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे दिनभर विभिन्न शासकीय गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री साहू सुबह 10:50 बजे आवास बिलासपुर से प्रस्थान कर 11:00 बजे संसदीय क्षेत्र कार्यालय, बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां वे 11:00 बजे से 12:00 बजे तक जनसुनवाई करेंगे और आम जनता की समस्याएं सुनेंगे।
इसके बाद वे 12:00 बजे बिलासपुर से मुंगेली के लिए रवाना होंगे और 13:00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय, मुंगेली पहुंचेंगे। यहां 13:00 बजे से 14:30 बजे तक DMF (जिला खनिज न्यास) की बैठक में शामिल होकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
दोपहर 14:30 बजे वे कलेक्टर कार्यालय से जिला चिकित्सालय, मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 14:45 बजे पहुंचकर 14:45 बजे से 15:15 बजे तक जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ करेंगे। इस पहल से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री साहू 15:15 बजे मुंगेली से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और 16:15 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां वे 16:15 बजे से 20:00 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
अंत में वे रात्रि 20:00 बजे आवास बिलासपुर पहुंचकर विश्राम करेंगे।
इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।